बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब बहगुल नदी में नहाने गए निजी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। इसमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दूसरे की तलाश जारी है। यह हादसा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से बहने वाली बहगुल नदी में हुआ। गर्मी से राहत पाने के लिए शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों छात्र नदी में उतरे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
नहाने गए थे नदी में, बन गया हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बरेली- दिल्ली नेशनल हाईवे के पास एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट थे। इसमें आराध्य मिश्रा और शनिदेव रात में ही पिपरिया के पास से बहने वाली भाखड़ा और बहुल नदी के संगम में पहुंच गया। दोनों नदी में नहाने उतरे, तो, दोनों डूबने लगे, तो तट पर मौजूद लोगों ने आराध्य को बचा लिया, लेकिन शनिदेव नदी की तेज धार में बह गया। इसमें आराध्य मिश्रा और शनि देव हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी बताया गया है।
स्थानीय लोगों ने दी सूचना, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय ग्रामीणों ने जैसे ही युवकों को डूबते देखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद एक छात्र का शव पानी से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरा छात्र अब भी लापता है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने घटना पर अफसोस जताया है।
