समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर नेताओं ने चुनी समाजवादी विचारधारा
लखनऊ : समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर महाराष्ट्र के कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए वरिष्ठ नेताओं और उनके समर्थकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए साथियों का किया स्वागत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “हमें उम्मीद है कि आज समाजवादी परिवार में शामिल हुए सभी नेता और साथी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। समाजवाद की विचारधारा को महाराष्ट्र में और मजबूती मिलेगी।”
अबू आसिम आजमी का संकल्प, ‘समाजवादी पार्टी को बनाएंगे राष्ट्रीय ताकत’
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने इस अवसर पर कहा कि “आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हम सब मिलकर इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाएंगे। पार्टी में नए शामिल हुए साथियों को पूरा सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।”
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे।
मंगलवार को जिन प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उनमें शामिल अबराहनी यूसुफ पूर्व राज्यमंत्री (महाड़ा), पूर्व विधायक सईद खान अध्यक्ष, राइट वे एसोसिएशन, सलाउद्दीन टीनवाला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष,शहजाद अब्रहानी पूर्व उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक कांग्रेस, मोहम्मद अली शेख कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फिरोज बारी कांग्रेस के सक्रिय सदस्य, जैबुन्निशा मलिक प्रिंसिपल और साबु सिद्दीकी कॉलेज आदि प्रमुख रूप से थे।
