बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने आज एक और शैक्षणिक उपलब्धि का गवाह बनते हुए वाणिज्य विषय में कु० एकता को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। एकता ने “Involvement of Electronic Word of Mouth on Brand Image and Its Impact on Brand Switching Consumer Behavior” विषय पर सफलतापूर्वक शोध कार्य पूरा किया।
बरेली कॉलेज की छात्रा एकता को शोध के लिए मिला उच्च सम्मान

कु० एकता ने यह शोध कार्य बरेली कॉलेज, बरेली के वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पंकज यादव के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। शोध की गहराई, प्रासंगिकता और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें आज दिनांक 22 मई 2025 को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ से डॉ मनीष कुमार विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने शोध के विभिन्न आयामों की समीक्षा की और एकता की मेहनत की सराहना की।
कॉलेज परिसर में खुशी की लहर, शिक्षकों और साथियों ने दी बधाई
एकता की इस उपलब्धि पर बरेली कॉलेज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे, एडमिशन प्रभारी प्रो. वंदना शर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो भूपेंद्र सिंह,प्रो ओमकार, प्रो.अनूप अग्रवाल, डॉ. दयाराम, डॉ. विकास शर्मा, डॉ.प्रतीक वर्मा, डॉ.बृजवाश कुशवाहा, डॉ. आलोक कुनाल आदि सभी ने एकता को हृदय से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीएचडी का विषय आज की डिजिटल मार्केटिंग में बेहद प्रासंगिक
एकता का शोध “ई-वर्ड ऑफ माउथ” यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांड के बारे में उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाएं, ब्रांड की छवि और उपभोक्ता व्यवहार पर किस प्रकार प्रभाव डालती हैं। इस दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। तेजी से बदलते डिजिटल उपभोक्ता व्यवहार को समझने के लिए यह शोध अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
![]()
