बरेली : कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय संगठन सृजन अभियान को धार देने के उद्देश्य से गुरुवार को बरेली के चौपला रोड स्थित रोटरी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जनपदों के कांग्रेस समन्वयकों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया।
प्रदेश और ज़िला समन्वयकों की रही सक्रिय सहभागिता

बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव और बरेली जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा, महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, बदायूं महानगर कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बदायूं जिला कोऑर्डिनेटर व पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी, शाहजहांपुर कोऑर्डिनेटर इलियास अंसारी, तथा पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की, जबकि संचालन निवर्तमान जिला महासचिव राजन उपाध्याय ने किया। अंत में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने सभी का आभार जताते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
संगठन सृजन अभियान, जमीनी स्तर पर जुड़ाव का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित कर जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने बताया कि यह 100 दिनों का अभियान कांग्रेस हाईकमान द्वारा संचालित एक रणनीतिक प्रयास है। जिसका उद्देश्य हर तहसील और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस की पहुंच और ताकत को मजबूत करना है। महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि वार्ड स्तर तक जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत भी कर रही है।
राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाने का माध्यम
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि यह अभियान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद संगठन को नई गति देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की रीढ़ को मज़बूत करने वाला अभियान है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लागू किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि अभियान के तहत महानगर को कई ज़ोन में बांटा गया है और प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में छोटी सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद किया जाएगा। पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान जिला और शहर अध्यक्षों के लिए एक परीक्षा भी है और हाईकमान इसकी नियमित समीक्षा करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ कांग्रेसजन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस नेताओं में शामिल रहे। कृष्णकांत शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, इलियास अंसारी, डॉ. मेहंदी हसन, राजन उपाध्याय, जियाउर रहमान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, मोबिन अंसारी एडवोकेट, तबरेज खान, मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, जहीरूद्दीन मुन्ना, अकरम खान, सैयद सफदर अली, धीरज दीक्षित, शाकिर सकलानी, सतीश सैनी, महेंद्र पाल गंगवार, विकास रस्तोगी, तीरथ मधुकर, सतीश चंद्र, प्रवीण मिश्रा, डॉ. सरताज हुसैन, रवि मार्टिन, योगेश जायसवाल, रियाजुल प्रधान, यूसुफ नन्हे, अखिलेश अग्रवाल, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, आबिद हुसैन अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
![]()
