अनुराग पटेल बोले, “कैंट अब बदलाव चाहता है”
बरेली : उत्तर प्रदेश की 125-बरेली कैंट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महापंचायत में इतिहास रचने वाला जनसैलाब उमड़ पड़ा। IMA हॉल में सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट भारी भीड़ ने यह साफ़ कर दिया कि बरेली अब बदलाव के मूड में है।
अनुराग पटेल ने कहा, भाजपा चुनावी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है

विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा PDA की बढ़ती ताकत से घबराकर चुनावी तंत्र और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है।”उन्होंने कहा कि बरेली कैंट की धरती अब समाजवादी आंदोलन की अगली मज़बूत कड़ी बनने जा रही है। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने 2027 में सपा सरकार बनने की बात कही। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने सपा सरकार में ही पीडीए को सम्मान की बात कही।
भाजपा संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है : शमीम सुल्तानी
महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा “यह सरकार बाबा साहब के संविधान को ख़त्म करने की साजिश में जुटी है। यह साम्प्रदायिकता फैलाकर समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही है। हमें गंगा-जमुनी तहज़ीब को बचाना होगा।”शहर और कैंट में सपा की जीत तय बताई। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।
सपा सरकार में यूपी में विकास : शुभलेश यादव
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने सपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। इसके साथ पीडीए के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सपा की जीत को एकजुटता जरूरी बताई।
2027 में संविधान बचाने को करें वोट : मुहम्मद साजिद
प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने भाजपा सरकार में संविधान पर हमलों की जानकारी दी। बोले, भाजपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खत्म करने पर तुली है। इसको बचाने के लिए 2027 में सपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने संविधान की स्थापना से लेकर लागू होने और आर्टिकल में संशोधन की जानकारी दी।
डॉ. अनीस बेग ने कहा “यह जनसैलाब बदलाव की दस्तक”
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. अनीस बेग ने कहा कि “यह जनसमूह सिर्फ़ समर्थन नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की नई शुरुआत है। PDA की विचारधारा को जिस स्नेह और समर्थन के साथ बरेली ने अपनाया है, वह आशाजनक है।”उन्होंने जनता से अपील की कि वे समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि रहे शामिल
इस ऐतिहासिक महापंचायत का संचालन महानगर महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान जिला महासचिव संजीव यादव, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र सोनकर, परवेज खां, समयून खान, भारती सिंह चौहान, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, स्मिता यादव, गजल अंसारी,पूर्व पार्षदों फिरदौस खान (अंजुम), गुरु प्रसाद काले, राजेश मौर्य, आफताब खान, निज़ाम खान (गुड्डू) समेत कई प्रतिष्ठित स्थानीय चेहरों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला, युवा और बुज़ुर्गों की बढ़-चढ़कर भागीदारी। IMA हॉल में आयोजित इस महापंचायत में हर वर्ग बुज़ुर्ग, महिलाएं और युवा सभी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। यह सभा सिर्फ़ भीड़ नहीं, बल्कि एक राजनीतिक परिवर्तन की चेतावनी बनकर सामने आई।
बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत कर रही समाजवादी पार्टी
अपने प्रवास के दौरान अनुराग पटेल ने जोन 03 और 04 के सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठकें कीं। जिसमें बूथ प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि “अब समय आ गया है कि हम हर बूथ पर मज़बूती से खड़े हों। भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से हराने के लिए रणनीतिक तैयारी बेहद ज़रूरी है।”
![]()
