बरेली : टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने देशभर के युवाओं के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया है। क्रिकेट के मैदान पर अपने घातक यॉर्कर और स्विंग से विपक्षी बल्लेबाज़ों को चौंकाने वाले शमी ने बुधवार रात अमरोहा फार्म हाउस पर युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं की सेहत और भविष्य को लेकर फिक्र जताई है। मोहम्मद शमी ने कहा, “आज की युवा पीढ़ी को फिटनेस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। स्वस्थ शरीर ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने एएम फर्म के एमडी जावेद अली खां, साजिद अली खां और माज अली खां से जल्द बरेली आने की बात कही। यहां युवाओं से मिलकर उन्हें हेल्थ, फिटनेस और अनुशासन के बारे में बताऊंगा।”
फिटनेस पर शमी का फोकस, युवाओं के लिए मोटिवेशन
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शमी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ पूरा करना पड़ता है। उन्होंने कहा,“एक एथलीट की सबसे बड़ी पूंजी उसकी फिटनेस है। चाहे आप क्रिकेट खेलें, दौड़ लगाएं या फिर किसी और क्षेत्र में हों। फिट रहना जरूरी है। हार और जीत बाद की बात है, लेकिन तैयारी और फिटनेस से ही असली पहचान बनती है।”
बरेली दौरे पर क्या करेंगे शमी?
शमी ने अपने बरेली दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह वहां स्पोर्ट्स लवर्स और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। युवाओं को ड्रग्स और खराब आदतों से दूर रखना, उन्हें डेली फिटनेस रूटीन के लिए जागरूक करना, खेलों में करियर बनाने को लेकर मार्गदर्शन देना और भारत को फिट यूथ फोर्स देने में योगदान देना
शमी का अब तक का करियर शानदार
उन्होंने टेस्ट मैच 64, वनडे विकेट: 195 और टेस्ट विकेट 229 लिए हैं। वह टीम इंडिया के मुख्य पेस अटैक और 2023 वर्ल्ड कप के टॉप परफॉर्मर
फेक न्यूज पर जताई थी नाराजगी
हाल ही में शमी ने सोशल मीडिया पर एक फेक न्यूज पर नाराज़गी जताते हुए यह दिखा दिया कि वह सिर्फ मैदान ही नहीं, बाहर भी अपनी राय मजबूती से रखते हैं। उनके बयानों में स्पष्टता, आत्मविश्वास और अनुभव झलकता है। qualities जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
![]()
