बरेली : यूपी के बरेली देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना परिसर में रविवार को एक भावुक और गरिमामय समारोह में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मेविस टांक को उनके प्रशिक्षण कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, व्यापारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं।
सम्मान और स्मृति चिन्हों से किया सम्मानित

कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसर में हुई। यहां व्यापारियों, अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों ने मेविस टांक को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए। विशेष रूप से एडवोकेट इमरान अंसारी ने उन्हें वीर अब्दुल हमीद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जनपद बरेली से मिली प्रशासनिक समझ: मेविस टांक
अपने विदाई भाषण में ट्रेनी आईपीएस मेविस टांक ने कहा कि “बरेली जनपद में बिताया गया समय मेरे लिए बेहद सीखने वाला रहा। यहां की प्रशासनिक कार्यशैली, जनसंपर्क और सहयोगी अधिकारियों से मुझे वास्तविक पुलिसिंग का अनुभव मिला।”उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों, स्टाफ और स्थानीय नागरिकों को सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद कहा।
अधिकारियों ने की सराहना
कार्यक्रम में मौजूद थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी, एसएसआई विश्वदेव सिंह, और चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने मेविस टांक की कार्यशैली, निष्ठा और जनसंपर्क कौशल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताया। विदाई समारोह में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारी संगठन, समाजसेवी, और स्थानीय नेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मेविस टांक को भावभीनी विदाई दी और भविष्य में उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एडवोकेट इमरान अंसारी, शाकिर खां, सुरेश कुमार, सरदार अजहरी, फईम बबलू, असद अंसारी, मयंक गंगवार ।
