बरेली : यूपी के बरेली में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष यह त्योहार 7 जून यानी शनिवार को मनाया जाएगा। बरेली में स्थित मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों की इंतज़ामिया कमेटियों ने नमाज़ के समय (वक्त) की घोषणा कर दी है। दरगाह आला हजरत के प्रवक्ता नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में 70 से अधिक मस्जिदों में अलग -अलग समय पर नमाज़ अदा की जाएगी, ताकि भीड़ का संतुलन बना रहे और लोगों को सहूलियत मिल सके।
ईदगाह में 10 बजे और दरगाह आला हज़रत पर 11 बजे
ईद की सबसे बड़ी और प्रमुख नमाज़ शहर की ईदगाह (बाकरगंज) में सुबह 10:00 बजे अदा की जाएगी। दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में 11:00 बजे नमाज़ पढ़ी जाएगी, जो शहर की आख़िरी ईद की नमाज़ होगी।
गढ़ी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज़ का इंतज़ाम
गढ़ी चौकी स्थित गढ़ी मस्जिद में नमाज़ियों की सुविधा को देखकर दो शिफ्टों में नमाज़ अदा की जाएगी। यहां पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे और दूसरी शिफ्ट सुबह 7:30 बजे होगी। सबसे पहले सुबह 5:35 बजे नमाज शुरू होगी। यह नमाज बाजार संदलखान की दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे अदा की जाएगी। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों में तय समय अनुसार नमाज़ अदा की जाएगी।
जानें प्रमुख मस्जिदों में नमाज का वक्त
5:40 AM ज़खीरा की दुलिया वाली मस्जिद
6:30 AM ताजुश्शरिया दरगाह, नूरी मस्जिद (रेलवे), शाही मस्जिद (थाना किला), गुलर वाली मस्जिद, छः मीनार मस्जिद, सैय्यदो वाली मस्जिद आदि
7:00 AM शाह शराफत मियां दरगाह, ईदगाह बिहार मान नगला, नियारयान मस्जिद, फ़ैज़ाने मदीना, गुलशन इस्लाम, हाते वाली मस्जिद आदि
7:30 AM खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया, जहानी मस्जिद, रज़ा कालोनी की मस्जिद, हरे मीनार मस्जिद, नूरजहां मस्जिद आदि
9:00 AM खानकाह-ए-नियाज़िया, किला की जामा मस्जिद, नौमहला मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद
10:30 AM गुलाब नगर की दलेल खान मस्जिद, फातिमा मस्जिद
11:00 AM दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद (अंतिम नमाज़)
धार्मिक सद्भाव और सुरक्षा के इंतज़ाम
नमाज़ के मद्देनज़र पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। हर मस्जिद के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था, साफ़-सफाई और पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
![]()
