सहारनपुर/लखनऊ : यूपी के सहारनपुर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती फर्जी दस्तावेज़ों के साथ ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर (JTC) में शामिल होने पहुंची। मगर, दस्तावेजों की जांच में वह पकड़ ली गई और मौके पर ही गिरफ्तार कर ली गई।
फर्जी नियुक्ति पत्र में किया था नाम और जानकारी एडिट
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती ने किसी महिला आरक्षी का असली नियुक्ति पत्र एडिट कर उसमें अपना नाम और डिटेल्स भर दिए थे। उसका उद्देश्य था कि वह इसी एडिटेड नियुक्ति पत्र के सहारे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर सरकारी नौकरी हासिल कर सके।
पकड़े जाने के बाद युवती ने किया कबूलनामा
पूछताछ में युवती ने बताया कि “मैंने सोचा था कि अगर नाम और जानकारी एडिट कर दूंगी, तो कोई पकड़ नहीं पाएगा… मुझे नौकरी मिल जाएगी… लेकिन मैं पकड़ी गई।”
पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
सहारनपुर पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में युवती को हिरासत में लेकर FIR दर्ज कर ली है। इस मामले में आईटी एक्ट और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें किसी अन्य की संलिप्तता है।
