बरेली : समाजवादी पार्टी ने शनिवार को नई प्रवक्ता सूची जारी की, जिसमें बरेली से दो सक्रिय और युवा चेहरों को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी दी गई है। सपा महिला सभा की उपाध्यक्ष नेहा यादव और मुहम्मद साजिद को पार्टी ने प्रदेश स्तर के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। मुहम्मद साजिद लंबे समय से मीडिया से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही तमाम अन्य सामाजिक संस्थाओं में भी अहम भूमिका रहती है। ये तीनों अब टीवी चैनलों की डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस,सोशल मीडिया मंचों और सार्वजनिक विमर्श में समाजवादी पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
युवा नेतृत्व की ओर पार्टी का झुकाव
राजनीति के बदलते स्वरूप और चुनावी तैयारियों को देखते हुए सपा संगठन ने इस बार युवा और सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी है। बरेली के ये तीनों प्रवक्ता जमीनी मुद्दों, सामाजिक प्रश्नों और पार्टी की विचारधारा को संगठित ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।
स्थानीय स्तर पर बढ़ी उत्सुकता
इनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं,और क्षेत्रीय संगठनों ने बधाई संदेश भेजे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि “बरेली से तीन प्रवक्ताओं का शामिल होना, संगठन के लिए गर्व और ऊर्जा दोनों का प्रतीक है। ये प्रदेश स्तर पर पार्टी की आवाज़ को नए जोश और तर्क के साथ पेश करेंगे।”नेहा यादव महिला सुरक्षा, शिक्षा, युवतियों के अवसर, सामाजिक अधिकार, मुहम्मद साजिद सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता आंदोलन आधारित सोच, अल्पसंख्यक, किसान मुद्दे, संगठन विस्तार, बेरोज़गारी, स्थानीय शहरी विकास और नीति संवाद में मुख्य भूमिका रहती है।
