अस्थि विसर्जन यात्रा बनी मातम का सफर, हरिद्वार जाते समय ट्रक में घुसी कार
मुजफ्फरनगर/लखनऊ : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को दहला दिया। यह दर्दनाक हादसा पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर हुआ। यह परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा था, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी करीब एक फीट पीछे उछल गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
मृतक हरियाणा के करनाल के
पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए लोग हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर गांव के निवासी थे। वे हाल ही में दिवंगत महेंद्र की अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में मृतक महेंद्र का बेटा पीयूष, मोहिनी, अंजू, विक्की, राजेंद्र, शिवा की मौत हो गई। मगर, हार्दिक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुँचे और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल हार्दिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद हाइवे पर दहशत
पुलिस ने बताया कि हादसा अत्यधिक गति और अनियंत्रित कार के कारण हुआ। जांच की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हाईवे किनारे ढाबे पर मौजूद लोग कार की टक्कर से उछले ट्रक और लाशों का अंबार देखकर दहशत में आ गए। जिसने भी कार में फंसे शव देखे, उसका दिल दहल गया।
टैग
#MuzaffarnagarAccident, #UPBreakingNews, #RoadAccident, #MuzaffarnagarNews, #HaridwarYatra, #AshthiVisarjan, #मुजफ्फरनगरहादसा, #उत्तरप्रदेशसमाचार, #सड़कहादसा, #BreakingNews, #IndiaNews, #HighwayAcciden
