गरीब-पिछड़ों की हो रही अनदेखी, शिक्षा से लेकर चुनाव तक सवालों के घेरे में सरकार
बरेली : यूपी के बरेली देहात के मीरगंज में आयोजित अपना दल (कमेरावादी) के मंडलीय सम्मेलन में पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के हित में नहीं हैं और इन वर्गों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने यूजीसी के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे शिक्षा प्रणाली कमजोर हो रही है और छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उनके अनुसार, ऐसे फैसलों से सामाजिक असमानता बढ़ सकती है।
पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर आरोप
विधायक ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर भी सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर टाला जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार और मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत चुनाव में देरी की जा रही है, जो राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
सामाजिक न्याय के मुद्दों को बनाएंगी एजेंडा
पल्लवी पटेल ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आने वाले चुनावों में UGC बिल, जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इन विषयों को मजबूती से रखा जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के जरिए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने का संदेश भी दिया
