लखनऊ : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, और यह राष्ट्रहित के लिए बेहद आवश्यक है। सीएम योगी ने याद दिलाया कि आज़ादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी आंदोलन का आह्वान किया था। जिससे ब्रिटिश हुकूमत को आर्थिक रूप से चुनौती मिली थी।
चौरीचौरा-काकोरी कांड क्रांतिकारियों बलिदान का प्रमाण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,”गोरखपुर का चौरीचौरा कांड और लखनऊ का काकोरी कांड हमारे महान क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान का प्रमाण है। हम उन्हें नमन करते हैं।” मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों और कारीगरों का समर्थन करें। जिससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिले।
