लखनऊ/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. अपनी ताकत को और मजबूत करने में जुट गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। अखिलेश यादव 28 अगस्त को इस यात्रा में शिरकत करेंगे, और 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली मेगा रैली का भी हिस्सा बनेंगे।
जानें कैसे बदलेगा सियासी समीकरण
लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश-राहुल की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश में शानदार सफलता हासिल की थी। इंडिया गठबंधन को 43 सीट मिलीं थीं, तो वहीं फर्रुखाबाद, मेरठ, फूलपुर समेत कई सीट काफी कम अंतर से हारी थीं। पीडीए (पिछड़ा -दलित-अल्पसंख्यक) राजनीति के जरिए अखिलेश यादव ने यूपी में अपनी पकड़ मजबूत की।
अब राहुल-अखिलेश की जोड़ी बिहार में दिखाएगी करिश्मा
राहुल-अखिलेश की जोड़ी लोकसभा चुनाव 2024 में दिखा चुकीं है। मगर, अब राहुल-अखिलेश और तेजस्वी की तिकड़ी नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ बड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। यह तिकड़ी वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।
17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा
इस वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से सासाराम से हुई थी। 1300 किलोमीटर का सफर 16 दिन में बिहार के कई जिलों से गुजरेगी यात्रा। 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में मेगा रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। 28 अगस्त को अखिलेश यादव का यात्रा में शामिल होना तय हुआ है।
