लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज लखनऊ में बिजनौर ज़िले और नगीना सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के मज़हबी रहनुमाओं का एक अहम प्रतिनिधिमंडल मिला। इस मुलाक़ात को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफ़ियान क़ुरैशी ने संभव कराया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की और 2027 में समाजवादी पार्टी को मज़बूत करने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
सालिम अय्यूबी के नेतृत्व में मुलाक़ात

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनाब सालिम अय्यूबी ने किया। इसमें हकीम मौलाना मोहम्मद कामिल, मौलाना मोहम्मद नफ़ीस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद शमशेर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मौलाना मोहम्मद अकील, मौलाना मोहम्मद मुख़्तार, मुफ़्ती मोहम्मद रियाज़ क़ासमी, क़ारी मोहम्मद हाशिम, मौलाना सलमान नदवी, मौलाना साद, मौलाना उस्मान समेत कई प्रमुख रहनुमा शामिल रहे। इलाहाबाद से जावेद मोहम्मद ने भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर अखिलेश यादव से भेंट की।
सपा का वादा, हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करेंगे

मुलाक़ात के दौरान रहनुमाओं ने किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा की तरह जनता के अधिकारों और इंसाफ़ की लड़ाई लड़ती रहेगी
