लखनऊ : यूपी की नौकरशाही में फेरबदल का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर गुरुवार शाम बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले किए हैं। नई सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। IAS शशि प्रकाश गोयल का तबादला किया गया। IAS भूपेंद्र एस चौधरी को बरेली का नया कमिश्नर बनाया गया है। IAS अनामिका सिंह को पहले बरेली भेजा गया था, लेकिन उनका तबादला रद्द कर उन्हें खाद्य आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है।
नौकरशाही में लगातार बदलाव

पिछले कुछ महीनों से यूपी में लगातार IAS अफसरों के तबादले हो रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, यह प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और कामकाज को तेज़ी देने की कवायद का हिस्सा है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और शासन-प्रशासन की दक्षता में सुधार होगा।

