बरेली : गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। टनकपुर-मथुरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (05062/05061) का मार्ग विस्तार अब अछनेरा तक कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन अब 3 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। जिससे पर्यटकों और यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक सफर मिलेगा।
नई समय-सारणी इस प्रकार है
05062 टनकपुर-अछनेरा समर स्पेशल (प्रस्थान)
टनकपुर: 04:35 AM
खटीमा: 05:00 AM
पीलीभीत: 05:32 AM
भोजीपुरा: 06:05 AM
इज्जतनगर: 06:22 AM
बरेली सिटी: 06:45 AM
बरेली जंक्शन: 06:57 AM
बदायूँ: 07:40 AM
कासगंज: 09:00 AM
हाथरस सिटी: 10:05 AM
मथुरा जंक्शन: 11:40 AM
अछनेरा पहुंच: 12:30 PM
05061 अछनेरा-टनकपुर समर स्पेशल (वापसी):
अछनेरा: 03:50 PM
मथुरा जंक्शन: 04:45 PM
हाथरस सिटी: 05:28 PM
कासगंज: 06:40 PM
बरेली जंक्शन: 08:37 PM
पीलीभीत: 10:15 PM
टनकपुर पहुंच: 11:35 PM
जानें क्या बोले सीनियर डीसीएम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) संजीव शर्मा ने बताया कि यह विशेष व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए की गई है। मार्ग विस्तार से बरेली, मथुरा, अछनेरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
