झालावाड़/जयपुर/लखनऊ : राजस्थान के झालावाड़ ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव स्थित सरकारी स्कूल में क्लासरूम की छत अचानक गिर गई। जिसमें चार बच्चों की मौके पर ही मौत की बात सामने आई है, हालांकि आज तक ने 6 बच्चों की मौत की बात कही है। मगर, The justice Hindi ” पुष्टि नहीं करता। इस हादसे में छह से ज़्यादा घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएम भजन लाल शर्मा के हादसा स्थल पर पहुंचने की संभावना है।
पुरानी बिल्डिंग, बार-बार शिकायतें, लेकिन कोई सुनवाई नहीं!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल भवन जर्जर हालत में था। जिसकी शिकायतें कई बार की जा चुकी थीं। बारिश के मौसम में छत टपकती थी, लेकिन न शिक्षा विभाग जागा, न प्रशासन। एक स्थानीय अभिभावक ने कहा “हमने कई बार कहा कि बिल्डिंग टूट रही है, बच्चे खतरे में हैं। लेकिन किसी ने नहीं सुना। अब चार घरों के चिराग बुझ गए…”
डीएम ने दिए जांच के आदेश
झालावाड़ के कलेक्टर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। वहीं शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
