बेंगलुरु/लखनऊ : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) गीत गाने को लेकर माफी मांगी है। विधानसभा में यह गीत गाने के बाद कांग्रेस के भीतर और विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने उन पर सवाल खड़े किए थे।
गांधी परिवार पर कोई सवाल नहीं उठा सकता
शिवकुमार ने बयान जारी कर कहा “मैंने सिर्फ भाजपा की आलोचना के संदर्भ में बात कही थी, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देकर गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर, किसी को मेरी बात से ठेस पहुंची है तो मुझे खेद है और मैं माफी मांगता हूं। गांधी परिवार पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके कई अनुयायी और दोस्त अलग-अलग राजनीतिक दलों में हैं और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
जानें क्यों बढ़ा विवाद
हाल ही में कर्नाटक विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान डीके शिवकुमार ने RSS गीत का उल्लेख किया। इसको लेकर विपक्ष और कांग्रेस के कुछ नेता नाराज हो गए। विरोध के बाद ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
