छेहरटा-वाराणसी-छेहरटा एक्सप्रेस के संचालन के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया संशोधन, कुछ बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू
गोरखपुर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई 14624/14623 छेहरटा-वाराणसी-छेहरटा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किए जाने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों का संशोधित समय तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस का समय बदला
हावड़ा से चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से संशोधित समय के अनुसार लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन पर रात 12:45 बजे पहुंचेगी और 12:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरदोई स्टेशन पर रात 2:42 बजे पहुंचेगी और 2:44 बजे रवाना होगी।
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में भी बदलाव
लखनऊ जंक्शन से 1 नवंबर 2026 से चलने वाली 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस अब संशोधित समय के अनुसार बरेली जंक्शन पर सुबह 3:53 बजे पहुंचेगी और 3:58 बजे रवाना होगी।
पूर्णिया कोर्ट और बहराइच से चलने वाली ट्रेनों का समय संशोधित
पूर्णिया कोर्ट से चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से संशोधित समय के अनुसार अमृतसर स्टेशन पर शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। वहीं, बहराइच से चलने वाली 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस भी तत्काल प्रभाव से संशोधित समय के अनुसार वाराणसी जंक्शन पर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।
जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का समय भी बदला
जयनगर से 2 नवंबर 2026 से चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस संशोधित समय के अनुसार बाराबंकी स्टेशन पर रात 11:43 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।इसके बाद लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन पर रात 12:30 बजे पहुंचकर 12:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन शेष स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार रुकते हुए शाम 6:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
एक अन्य जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में भी बदलाव
जयनगर से 1 नवंबर 2026 से चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार यह ट्रेन शाहगंज में शाम 7:55 बजे पहुंचेगी और 8:20 बजे रवाना होगी। अकबरपुर में रात 8:58 बजे पहुंचकर 9 बजे रवाना होगी। अयोध्या धाम में रात 9:46 बजे पहुंचकर 9:48 बजे, अयोध्या कैंट में 10:08 बजे पहुंचकर 10:10 बजे और रुदौली में 10:46 बजे पहुंचकर 10:48 बजे रवाना होगी। इसके बाद बाराबंकी और लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन के समय में भी संशोधन रहेगा। ट्रेन लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन पर रात 12:30 बजे पहुंचेगी और 12:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद शेष स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार रुकते हुए अमृतसर शाम 6:05 बजे पहुंचेगी।
बनारस और हावड़ा से चलने वाली ट्रेनों का समय बदला
बनारस से 1 नवंबर 2026 से चलने वाली 22541 बनारस-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन पर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी। वहीं, हावड़ा से 6 नवंबर 2026 से चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस भी लखनऊ उत्तर रेलवे स्टेशन पर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी।
बाकी स्टेशनों पर समय रहेगा पूर्ववत
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिन ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है, उनके शेष स्टेशनों पर समय पूर्ववत रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
