पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़ाई संचलन अवधि, प्रतापनगर-मऊ और प्रतापनगर-लालकुआं समेत गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों को अतिरिक्त फेरे
गोरखपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से संचालित तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचलन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का समय, ठहराव और रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।
प्रतापनगर-मऊ स्पेशल के 9 अतिरिक्त फेरे
09195 प्रतापनगर-मऊ विशेष गाड़ी 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होगी। इसके विपरीत 09196 मऊ-प्रतापनगर विशेष गाड़ी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल भी चलेगी अतिरिक्त फेरे
09119 प्रतापनगर-लालकुआं विशेष गाड़ी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। वहीं 09120 लालकुआं-प्रतापनगर विशेष गाड़ी 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल के 13 अतिरिक्त फेरे
रेलवे ने 09451 गांधीधाम -भागलपुर विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि भी बढ़ाई है। यह ट्रेन 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी। वहीं 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
रेलवे के मुताबिक, इन सभी ट्रेनों का विस्तारित अवधि में संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।
