अलीगढ़/लखनऊ: यूपी के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोंडरा में 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी (पुत्र सरदार सिंह) की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
कैसे हुई वारदात?
सुबह करीब 9 बजे, सोनू चौधरी अपनी क्रेटा कार से गांव से बाहर निकले ही थे कि बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।एक हमलावर उनकी कार में बैठा,दूसरा बाहर खड़ा रहा।
हमलावरों ने गोलियों से भून डाला
गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार को है जान-पहचान वालों पर शक
सोनू की कार न्यूट्रल मोड में खड़ी थी और एसी चालू था। परिजन मान रहे हैं कि हमलावर जान-पहचान के ही थे। हालांकि किसी पुराने दुश्मनी से उन्होंने इनकार किया है।
पुलिस जांच में जुटी, 3 टीमें गठित
फील्ड यूनिट ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं ।CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली जा रही है। 3 पुलिस टीमें घटना का खुलासा करने के लिए गठित की गई हैं।पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
