सपा प्रमुख ने कहा -भाजपा की नीतियां पक्षपातपूर्ण, जवाब दे सरकार?
लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रस्तावित Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 को लेकर कई सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि विदेशों से आए धन का क्या हुआ, खासकर PM CARES Fund में आए फंड का हिसाब कब दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए प्राप्त चंदे को लेकर भी सवाल उठाए और इसे अवैध घोषित होने के बाद भी धन के उपयोग पर जवाब मांगा।
कुशल अधिकारियों की नहीं कद्र, PDA सरकार देगी सम्मान
एसपी चीफ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में कुशल अधिकारियों को महत्व नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता मिल रही है। जिन पर भ्रष्टाचार जैसे आरोप हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे भावावेश में कोई निर्णय न लें और कहा कि “बुरे दिन जाने वाले हैं।” उन्होंने दावा किया कि भविष्य में पीडीए सरकार बनने पर अधिकारियों को उचित मान -सम्मान और स्थान दिया जाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि “जो पीड़ित, वो PDA” और आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी बदलाव चाहते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार में पारदर्शिता और गुणवत्ता के आधार पर काम होगा।
पक्षपात से व्यापार जगत में भूचाल, निवेशकों का भरोसा टूट रहा
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने व्यापार जगत को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “पक्षपात के ATM” की वजह से देश के व्यापारिक माहौल में असंतुलन पैदा हो रहा है और कई कारोबारियों को वैध सौदों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण विदेशी निवेशकों का भरोसा भी कमजोर हो रहा है, क्योंकि उन्हें भारतीय बाजार में “अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस” का डर है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे MSME सेक्टर, रोजगार और देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।सपा प्रमुख ने कहा कि इस तरह की नीतियों से प्रतिस्पर्धा, टकराव में बदल रही है, जिससे उद्योग और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने व्यापार जगत से निराश न होने की अपील करते हुए कहा कि “बुरे दिन जाने वाले हैं” और भविष्य में समान अवसर वाली व्यवस्था लाने का भरोसा
लगातार हमलावर रुख, कई मुद्दों पर तंज
अखिलेश यादव ने गैस कीमतों, स्वास्थ्य व्यवस्था और पश्चिम बंगाल की राजनीति जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने अपने संदेशों में “बुरे_दिन_जानेवाले_हैं” जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए सरकार पर तीखा तंज कसा।
