चंदौली/लखनऊ : यूपी के चंदौली में धरना गांव में जिम संचालक और प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव उर्फ बिंदू यादव (40 वर्ष) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे पहले उनके घर गए। मगर, इसके बाद फिर जिम पहुंचे। उन्होंने पिता की छाती पर पिस्टल रखकर अरविंद को नीचे बुलवाया, और पिटाई के बाद ताबड़तोड़ 5-6 गोलियां दागीं। एक गोली सिर में भी मारी। बताया जाता है कि मौके पर उनकी थार गाड़ी पर गोलियां और तोड़फोड़ भी की गई। चंदौली के धरना गांव निवासी जिम ट्रेनर और प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में कपड़े की दुकान भी थी। वह दो बच्चों के पिता थे। बेटी अंशिका (14 वर्ष), बेटा देवांश (08 वर्ष)।
हत्या कैसे हुई? पल-पल का खौफनाक ब्यौरा
अरविंद जिम में थे, तभी चार बाइक पर 8 हमलावर पहुंचे। उन्होंने पिता रामचंद्र यादव नीचे मौजूद थे, उनकी छाती पर पिस्टल तानी। अरविंद पिता को बचाने नीचे आए। पहले पिटाई, फिर सिर सहित शरीर में तीन से चार राउंड फायरिंग। मौके से 315 बोर और प्रतिबंधित बोर के खोखे बरामद। थार गाड़ी में पीछे से फायरिंग, पत्थरों से तोड़फोड़। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, इलाज के दौरान मौत
पुलिस की कार्रवाई और नामजद आरोपी
8 नामजद और 2-3 अज्ञात पर FIR, हर आरोपी पर 25,000 का इनाम घोषित किया है। एक संदिग्ध हिरासत में लिया है। पुलिस की कई टीमें बनाई गईं, दबिश जारी है। श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू, ब्रिजेश यादव,काजू यादव, राजू यादव, बाबा यादव उर्फ रामअवध यादव उर्फ घूरे, पंकज यादव, रोहित यादव और ओमप्रकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने मीडिया को बताया कि हत्या के मुख्य कारणों की जांच चल रही है, जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।
