बरेली: शहर के बाग बिग्रटान क्षेत्र में रहने वाली कृष्ण मौर्या ने अपने पड़ोसी अनूप मौर्या और उनके साथियों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। कृष्ण मौर्या का कहना है कि उन्होंने पड़ोसी होने के कारण इन लोगों पर भरोसा कर एक कंपनी में पैसे निवेश किए, लेकिन अब वह अपने पैसे से वंचित हैं।
जानें कैसे हुआ धोखा?
पीड़ित कृष्ण मौर्या ने मीडिया को बताया कि अनूप मौर्या, अमन मौर्या और सूर्य कान्त मौर्या ने मिलकर अमर ज्योति रूहेलखंड निधि लिमिटेड, कटरा चाँद खॉ, बरेली नामक कंपनी बनाई। अनूप मौर्या ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर और धन वापसी का गारंटर बताया था। उनका कहना है कि 09 मई 2024 को कृष्ण मौर्या ने अपना पहला खाता (खाता सं. 111390, रसीद सं. 638197) खोला और रोज़ाना 200 रुपये जमा करना शुरू किया। एक साल में कुल 72,000 रुपये जमा हुए, जिनका भुगतान 09 जून 2025 को होना था। मगर, जब पैसे लेने का समय आया, तो अनूप मौर्या ने पासबुक लेने के बहाने कृष्ण मौर्या से 80,100 रुपये लेकर फरार हो गया।
मुकदमा दर्ज कराने की धमकियां
कृष्ण मौर्या का कहना है कि जब उन्होंने अनूप मौर्या के घर जाकर पैसा मांगने की कोशिश की, तो उनके परिवार के लोगों ने FIR कराने से रोकने और जान से मारने की धमकी दी। अब आरोपी का पता नहीं है।
FIR दर्ज कर कार्रवाई
कृष्ण मौर्या ने थाना कोतवाली, बरेली में प्रार्थना पत्र भेजकर अनूप मौर्या के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने और 80100 रुपये की राशि वसूलने की कार्रवाई की मांग की है।
यह की पुलिस ने कार्रवाई
शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने The Justice Hindi को बताया कि यह मामला थाना बारादरी में लिखा जा चुका है, और लोगों को जांच का आश्वासन दिया है, यह शिकायत भी वहीं दे दी जाएगी।
