बरेली: यूपी के बरेली देहात के थाना क्योलड़ियां इलाके में 14 नवंबर 2025 की रात हुए टैम्पू लूटकांड का पुलिस ने सिर्फ 33 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटे गए टैम्पू, मोबाइल फोन, 630 रुपये और एक तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानें क्या हुआ था?
मैथी चौराहे के पास तीन युवकों ने एक टैम्पू चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की, और उसका टैम्पू, मोबाइल और जेब में रखे पैसे लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की।
गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी
16 नवंबर को थाना हाफिजगंज की पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध टैम्पू दिखाई दिया। टैम्पू में बैठे तीन युवकों से जब पूछताछ की गई तो वे लूट की योजना बनाते पाए गए। तलाशी लेने पर लूटा गया टैम्पू (UP 25 CT 3788), मोबाइल, 630 रुपये और एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंजा और लोकेश उर्फ अजनू उर्फ लड्डू। सभी ग्राम नकटी नरायणपुर, थाना क्योलड़ैया के रहने वाले हैं।आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
तीनों युवकों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनके ऊपर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस चल रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना हाफिजगंज में धारा 313/317(2)/317(5) और 3/25 A.ACT के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
