इमरान अंसारी
बरेली :यूपी के बरेली जिले के लखनऊ रोड स्थित बिलवा पुल पर बुधवार को अचानक लगा भीषण जाम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर गया। जाम की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे हुई, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
दोनों ओर लंबी कतारें, गर्मी से हाहाकार
जाम की वजह से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों धूप में फंसे रहे। भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई। बच्चे, महिलाएं, व्यापारी और छात्र सभी बुरी तरह परेशान दिखे।
ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल
स्थानीय व्यापारी सरदार अजहरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गाड़ी बहुत देर से फंसी है, निकलने का कोई रास्ता और व्यवस्था नहीं है। वहीं छात्र असद अंसारी ने बताया, गर्मी की वजह से तबीयत खराब हो रही है, लेकिन कोई अधिकारी नहीं दिख रहा।
जानें क्या बोले लोग?
लोगों का कहना है कि इस व्यस्त पुल पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती बेहद ज़रूरी है, जिससे भविष्य में ऐसी अव्यवस्था से बचा जा सके।
