इमरान अंसारी
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली : यूपी के बरेली की फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 370 ग्राम अवैध डोडा के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान शकील पुत्र लल्लू, निवासी मोहल्ला अंसारी, वार्ड नं. 14, कस्बा एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) के रूप में हुई है।
कैसे हुआ खुलासा?
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हाइवे स्थित यात्री शेड के पास छापा मारा, जहां शकील डोडा बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी के पास क्या मिला ?
तलाशी में शकील के पास से 2.370 किलो अवैध डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह डोडा उसे एक ट्रक ड्राइवर देता है, जिसे वह जानता नहीं है। वह खुद इसका सेवन करता है और कुछ हिस्सा बेचकर मुनाफा कमाता है।
दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
थाना प्रभारी सुरेंद पाल सिंह,चौकी प्रभारी अनूप सिंह,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार आदि पुलिसकर्मी।
