बरेली। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने बताया कि 23 नवंबर 2026 को गोरखपुर में दिवंगत कॉमरेड के.एल. गुप्ता की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान नरमू के पदाधिकारियों और रेलकर्मी साथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महामंत्री कॉमरेड बसंत चतुर्वेदी, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड बी.एन. सिंह, इज्जतनगर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड कामरान अहमद, मंडल मंत्री कॉमरेड रोहित सिंह और मंडल संगठन मंत्री कॉमरेड राकेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी भी हुए शामिल
श्रद्धांजलि सभा में डीजल शेड के शाखा मंत्री कॉमरेड आराम सिंह, बरेली सिटी शाखा मंत्री कॉमरेड सतीश कुमार, मुख्यालय शाखा से कॉमरेड यूनुस खान तथा भोजीपुरा शाखा से कॉमरेड उमाशंकर, अशोक शर्मा और मनोज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
संगठन के प्रति योगदान को किया याद
उपस्थित रेलकर्मियों ने कॉमरेड के.एल. गुप्ता के संगठन के प्रति अतुलनीय योगदान, संघर्षशील जीवन और समर्पण को याद किया। सभी ने कहा कि संगठन के लिए उनका योगदान और संघर्ष हमेशा रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
