मुजफ्फरनगर/लखनऊ : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की ककरौली पुलिस ने एक अजीब लेकिन खतरनाक साजिश का खुलासा किया है। जिसमें ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने के लिए कबूतरों के गले और पैरों में लाल और हरी लाइट बांधकर उन्हें उड़ाया गया।
जानें क्या है मामला ?
मंगलवार रात ककरौली इलाके में ड्रोन जैसी लाल-हरी लाइट आसमान में देखी गई। पुलिस ने तुरंत उस कथित ड्रोन का पीछा किया, और जो सामने आया, वो चौंकाने वाला था। यह ड्रोन नहीं, कबूतर निकला। जिसके गले और पैरों में तीन LED लाइटें बंधी थीं।
कौन हैं आरोपी?
पुलिस ने गांव जटवाड़ा के दो कबूतरबाज सुएब और साकिब को गिरफ्तार किया है। साकिब ने दिल्ली से लाइटें खरीदीं और सुएब के साथ मिलकर ड्रोन जैसी अफवाह फैलाने की योजना बनाई। साकिब के घर से एक और कबूतर, पिंजरा और तीन LED लाइटें भी बरामद हुईं। वह कबूतर बुधवार रात उड़ाया जाना था।
यह था मकसद ?
आरोपियों ने जनता में डर और भ्रम फैलाना। ड्रोन जैसी झूठी खबरें फैलाकर अफवाह उड़ाना। SSP के मुताबिक यह जानबूझकर किया गया कृत्य था। जिसे ड्रोन जैसी हरकत बताकर दहशत फैलाने के इरादे से अंजाम दिया गया। SSP ने अपील की कि “कोई भी व्यक्ति ड्रोन उड़ाए तो पुलिस की अनुमति ले।
अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।”
पुलिस टीम को मिला इनाम
SSP ने ककरौली पुलिस को इस इन्वेस्टिगेशन के लिए 20,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
