बरेली : यूपी के बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव के रहने वाले जानकी प्रसाद के परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे जानकी प्रसाद की पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जानकी प्रसाद अपनी पत्नी प्रीति देवी (35 वर्ष) और बेटे प्रशांत राजपूत (10 वर्ष) के साथ बाइक से नूरपुर, थाना बिशारतगंज निवासी अपने साडू विजय के घर से लौट रहे थे, जब वे कोनी मोड़ के पास पहुंचे, तभी जानकी प्रसाद को लघुशंका हुई और उन्होंने बाइक रोककर खंती की ओर चले गए। इसी दौरान तेज़ रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस पर प्रीति देवी और प्रशांत बैठे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भीड़ ने पुलिस को सौपा वाहन
जानकी प्रसाद की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भाग रहे टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकी प्रसाद, जो बीते कुछ वर्षों से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, ने रोते हुए कहा, “मेरे सिर्फ दो ही बच्चे थे। एक बेटा और एक बेटी। प्रीति बहुत मेहनती और परिवार के लिए समर्पित थीं। अगर पता होता कि यह यात्रा इतनी भयावह होगी, तो हम कभी नहीं जाते।” उन्होंने कहा, “इस बार भगवान ने न जाने कौन सा इम्तिहान लिया है।
