बरेली: कांग्रेस ने अपनी मासिक बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम निर्णय लिए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने की, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि जनपद बरेली में पंचायत चुनाव के लिए लोकल मैनिफेस्टो तैयार किया जाएगा और सभी विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ पर बूथ कमेटी बनाई जाएगी, ताकि चुनावी तैयारियों को मजबूती मिल सके।
जिलाध्यक्ष ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और ग्रामीण इलाकों की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस जनता से संवाद कर उनके मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि लोग बड़े पैमाने पर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं और कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से हटा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अनिवार्य है।
पंचायत चुनाव की तैयारियां
बरेली के ज़िला पंचायत चुनाव के लिए साठ वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़ने और पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।
बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा ज़िला उपाध्यक्ष इलयास अंसारी, कृष्ण कांत शर्मा, ब्रह्ममानंद शर्मा, नाहिद सुल्ताना, उल्फत सिंह कठेरिया, अयाज़ ख़ान, मुजम्मिल रज़ा एडवोकेट, ज़िला प्रवक्ता राजन उपाध्याय, सुधीर रस्तोगी, दत्त राम गंगवार, इरशाद मंसूरी, गुड्डू ख़ान, अमित कश्यप, हसीन ख़ान, हरीश गंगवार, रिंक्कू बालमिकी और नन्ने यूसुफ़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
