मेलबर्न में छाया बॉलीवुड, नीरज घायवान की होमबाउंड बनी सबसे बड़ी विनर, जानिए पूरी विनर्स लिस्ट
मेलबर्न/मुंबई: मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM 2025) का 16वां संस्करण बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से जगमगा गया। इस महोत्सव में अभिषेक बच्चन ने “I Want To Talk” में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor Male) का अवॉर्ड जीता, तो वहीं आमिर खान को उनकी दशकों लंबी सिनेमाई यात्रा और योगदान के लिए Excellence in Cinema Award से सम्मानित किया गया। नीरज घायवान की फिल्म होमबाउंड इस साल की सबसे बड़ी विजेता रही। जिसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक दोनों अवॉर्ड अपने नाम किए।
IFFM 2025 के बड़े विनर्स
सर्वश्रेष्ठ फिल्म होमबाउंड चुनी गई जिसके चलते सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के नीरज घायवान (होमबाउंड) चुना गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) में अभिषेक बच्चन (I Want To Talk), और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) में गीता कैलासम (अंगम्माल),विशेष उल्लेख (एक्टर) के रूप में गुगुन किगपेन (बूंग), सर्वश्रेष्ठ सीरीज के ब्लैक वारंट, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सीरीज): जयदीप अहलावत (पाताल लोक 2), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सीरीज) निमिषा सजयन (डब्बा कार्टेल)।
सिनेमा में उत्कृष्टता (Excellence in Cinema) आमिर खान
इसके साथ ही सिनेमा में उत्कृष्टता (Excellence in Cinema) में आमिर खान, सिनेमा में नेतृत्व में अरविंद स्वामी, डिसरप्टर अवॉर्ड वीर दास,सिनेमा में विविधता: अदिति राव हैदरी,सिनेमा में समानता में बक्शो बॉन्ड को चुना गया।
