बरेली : शहर की बारादरी थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानें कैसे हुआ खुलासा
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/5i145urn22I?si=elhzseepwBs19OTU
पुलिस ने हजियापुर शाह कब्रिस्तान के पास तीन युवकों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर तीन और साथी दबोच लिए गए। बरामद बाइकों में स्टेडियम रोड, गुलाब नगर और बिथरी चैनपुर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।
गिरोह के सदस्य और सरगना गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गौतम कुमार (22 वर्ष), राज राठौर (21 वर्ष), कनिष्क भटनागर (24 वर्ष), ध्रुव राठौर (19 वर्ष), कपिल राठौर (20 वर्ष) और अरमान (22 वर्ष) शामिल हैं।
गिरोह का सरगना गौतम हाल ही में जेल से छूटकर आया
ये गैंग भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करता था और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटाकर मिट्टी पोत देता था। चोरी की मोटरसाइकिलें गैर जनपद भेज दी जाती थीं। यहां उन्हें काटकर या मॉडिफाई कर तिपहिया रिक्शे में बदल दिया जाता था।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और खरीदारों की तलाश कर रही है।
