हमीरपुर / लखनऊ : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में, एक युवक ने अपनी नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर संबंध बनाए और उसे गर्भवती कर दिया। लड़की माता-पिता की मौत के बाद अपने ननिहाल में रह रही थी। परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाने में किया गया शादी का समझौता
आरोपी ने थाने में शादी के लिए लिखित सहमति पत्र पुलिस को सौंपा। परिजनों ने थाने में ही कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद में गांव लौटकर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने मीडिया से पुष्टि की कि समझौता होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
