बिजनौर/लखनऊ : यूपी के बिजनौर जिले के पेदा रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किरतपुर निवासी एक युवक, जो अपनी ससुराल कसौर जा रहा था। रास्ता भटककर बंद फाटक के पास से कार निकालने की कोशिश में कार को ट्रैक पर फंसा बैठा। इसी दौरान नजीबाबाद से बिजनौर आ रही मालगाड़ी वहां पहुंच गई।
चालक की सूझबूझ से बची जान
ट्रैक पर कार देख मालगाड़ी चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई। हालांकि,तेज रफ्तार के कारण ट्रेन कार से टकरा गई। जिससे कार को मामूली नुकसान हुआ। सौभाग्य से युवक कार से कूदकर जान बचाने में सफल रहा।
रेल यातायात करीब एक घंटे रहा बाधित
घटना के चलते करीब एक घंटे तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही। जिससे नजीबाबाद-बिजनौर पैसेंजर ट्रेन देरी से रवाना हुई। अन्य दो ट्रेनों के समय पर भी असर पड़ा। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार को सीज कर दिया। युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
