मैनपुरी/लखनऊ : यूपी के मैनपुरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार आगरा से बर्थडे पार्टी मनाकर छिबरामऊ लौट रहा था। बेवर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड हाईवे पर तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, और दो हिस्सों में बंट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक ही परिवार के मृतक
पुलिस के अनुसार, सभी मृतक एक ही परिवार से थे। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जाएगी। हादसे की जांच जारी है। स्विफ्ट कार और ट्रक की आमने -सामने टक्कर हुई है। यह परिवार आगरा से जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई। इसमें एक बच्ची घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।।हादसे के बाद एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
