बरेली : यूपी के बरेली-बदायूं सीमा पर दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां ओमसरन नामक युवक ने अपनी पत्नी अमरवती की बेरहमी से हत्या सिर्फ इसलिए कर दी। क्योंकि, उसकी प्रेमिका मन्नत सैनी उर्फ दीप ने कहा था “या तो मुझे रखो या पत्नी को रास्ते से हटा दो।”घटना बेवर क्षेत्र, ग्राम कंथरी के पास की है।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पहले यह मामला लूट के बाद हत्या का बताया गया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो ओमसरन ने हत्या की साजिश कबूल ली। करीब 6 महीने से ओमसरन का प्रेम संबंध मन्नत सैनी से चल रहा था, जो पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है।
हत्या का कारण, प्रेमिका का दबाव
प्रेमिका मन्नत ने शर्त रखी थी कि “अगर साथ रहना है तो पत्नी को छोड़ना होगा।”ओमसरन ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अमरवती की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी ओमसरन को गुरुवार को ही जेल भेजा दिया है। प्रेमिका मन्नत को शुक्रवार को करगैना से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूली। अब दोनों आरोपी जेल में हैं।
