बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल से बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248 (श्मशान भूमि) पर एलएचएस (Limited Height Subway) निर्माण कार्य शुरू किया है। इस निर्माण कार्य के चलते कई पैसेंजर और डेमू ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों को आने वाले दिनों में कुछ ट्रेनों के शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट -ओरिजिनेशन का सामना करना पड़ेगा।
जानें क्या है पूरा मामला?
रेलवे के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से बरेली सिटी यार्ड का कुछ हिस्सा प्रभावित रहेगा। जिस वजह से ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका या शुरू किया जाएगा।इसका असर खासतौर पर बरेली सिटी,इज्जतनगर और बरेली जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।
इन ट्रेनों का बदला रूट
इज्जतनगर रेल मंडल की कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर (55329), अब बरेली जंक्शन तक ही, पीलीभीत-बरेली सिटी (55316, 55318), इज्जतनगर तक, काशीपुर -बरेली सिटी डेमू (05402), इज्जतनगर तक पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू (75304)- इज्जतनगर तक टनकपुर-बरेली सिटी (75302) इज्जतनगर तक टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल (05307)- इज्जतनगर तक, यानी इन ट्रेनों का बरेली सिटी स्टेशन तक संचालन फिलहाल बंद रहेगा।
इन ट्रेनों का बदला स्टार्टिंग पॉइंट
बरेली सिटी-कासगंज (55328), अब बरेली जंक्शन से बरेली सिटी-पीलीभीत (55315, 75303, 75301), इज्जतनगर से बरेली सिटी-लालकुआं (55313), इज्जतनगर से बरेली सिटी-रामनगर स्पेशल (05401) इज्जतनगर से बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल (05308), इज्जतनगर से इन ट्रेनों के लिए यात्रियों को अब इज्जतनगर या बरेली जंक्शन से यात्रा शुरू करनी होगी।
12 मई तक ट्रेन प्रभावित
यह बदलाव 29 अप्रैल से लेकर 12 मई 2026 तक अलग-अलग ट्रेनों पर लागू रहेगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। बदले हुए रूट और समय को ध्यान में रखकर ही सफर करें। रेलवे के अनुसार, LHS निर्माण पूरा होने के बाद समपार फाटक पर जाम की समस्या खत्म होगी। रेल और सड़क यातायात दोनों सुरक्षित और सुचारु होंगे।
