बरेली : दरगाह आला हज़रत स्थित मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में यौमे आज़ादी का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली और देशभक्ति के नारे लगाए। जश्न के दौरान उलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आज़ादी में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने कुर्बानी देकर योगदान दिया।
अंग्रेजों के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम एकजुट होकर लड़े
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/V8nVQvKnRP8?si=zFoZM9qzskBBoao4
मुफ्ती-ए-इकराम ने जंग ए आजादी पर रोशनी डाली। बोले, हिन्दू मुस्लिम ने एकजुट होकर आज़ादी की लड़ाई लड़े, और फिरंगियों को देश से बाहर निकाला। इस अवसर पर झंडा फहराने के बाद मिठाई बांटी गई। मौके पर प्रिंसिपल मुफ्ती आकिल रज़वी, मुफ्ती सलीम नूरी, मौलाना डॉ. एजाज़ अंजुम, मुफ्ती जमील, मुफ्ती अख़्तर, मुफ्ती अय्यूब नूरी, मुफ्ती कलीम उर रहमान, मुफ्ती मुजीब, मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती सय्यद शाकिर अली, मास्टर कमाल, अनवारूल सादात समेत कई लोग मौजूद रहे।
TTS ने निकाली तिरंगा यात्रा

टीटीएस (Tanzeem Talaba-e-Islam) के कार्यकर्ताओं ने मंडल महासचिव मुजाहिद रज़ा, और जिला अध्यक्ष मंजूर खान के नेतृत्व में इस्लामिया मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में नईम नूरी, साजिद नूरी, इशरत नूरी, सबलू अल्वी, यूनुस गद्दी, इरशाद रज़ा, सय्यद माजिद अली, आरिफ रज़ा, सुहैल रज़ा, अरबाज रज़ा, आदिल रज़ा, सय्यद एजाज़, अब्दुल माजिद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
मरकज़ एड सेल का झंडारोहण
इसी क्रम में मरकज़ एड सेल ने मोहसिन हसन खान के नेतृत्व में कोहाड़ापीर चौराहे पर झंडा फहराया।
शहर विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडा लगाया। इसके बाद शरबत और ठंडा पानी की सबील लगाई गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
