गाजीपुर /लखनऊ : यूपी के गाजीपुर जिले के बहेरी गांव में एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां 54 वर्षीय शहाबुद्दीन नट ने मामूली विवाद में अपने 32 वर्षीय बेटे सलमान की छुरे से हमला कर हत्या कर दी।
जानें क्या हुआ था
बताया जाता है कि मां ताहिरा स्नान कर रही थीं। उसी दौरान बेटे सलमान ने कहा, “जल्दी नहाओ, मुझे भी जाना है।” इसी बात पर पिता शहाबुद्दीन और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि शहाबुद्दीन ने गुस्से में पास रखा छुरा बेटे के पेट में घोंप दिया।
इलाज के दौरान सलमान की मौत
गंभीर रूप से घायल सलमान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रुखसाना की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
