एसपी चीफ बोले – जो हमें माफिया कहते हैं, वो आईने में देखें, बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले कहा दीदी थीं, हैं और रहेंगी..
लखनऊ : समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर बिजली के स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी संभव है, तो EVM में भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने Election Commission of India (भारत निर्वाचन आयोग) से इस मुद्दे पर गंभीरता से जांच करने की मांग की।
महंगाई और भ्रष्टाचार पर तंज

एसपी चीफ अखिलेश यादव ने भाजपा को “झूठ की सोनपापड़ी” बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल, गैस और शिक्षा की बढ़ती लागत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपने करीबियों को मुनाफा कमाने से नहीं रोक रही। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
दीदी थीं, हैं और रहेंगी

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा “ये जनता का चुनाव है, दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी। वो अकेले लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी।” उन्होंने ममता बनर्जी के समर्थन में यह बयान देते हुए भाजपा पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा।
EVM से चुनावी निष्पक्षता मुश्किल
सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है, लेकिन रामपुर समेत कई उपचुनावों के अनुभव चिंताजनक रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डर का माहौल बनाकर चुनाव लड़ती है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जनता का समर्थन ‘दीदी’ यानी ममता बनर्जी के साथ है और वही आगे भी सत्ता में रहेंगी।
लैपटॉप योजना और छात्रों का सम्मान

इस दौरान अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में दी गई लैपटॉप योजना आज भी सफल है और इससे डिजिटल डिवाइड कम हुआ है।
रोजगार और शिक्षा पर चिंता
उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर समेत कई जिलों में शिक्षकों के हजारों पद कम हुए हैं, जो प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का संकेत है।
अच्छा गाइड-टीचर हो तो छात्र खुद सही राह पर-युवाओं को दिया संदेश

पूर्व सीएम ने छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “जब गाइड और टीचर अच्छा हो तो स्टूडेंट अपने आप सही रास्ते पर रहेगा।” उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि “तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए।” सपा प्रमुख ने इस दौरान शिक्षा और मार्गदर्शन की अहम भूमिका पर जोर
जो हमें माफिया कहते हैं, वो आईने में देखें
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “जो हमें माफिया कहते हैं, वो आईने में देखें कि उन्हें माफिया दिखता है या नहीं।
