लखनऊ : समाजवादी पार्टी को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा जनसमर्थन मिला है। पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए आवाज-ए-हिंद के शीर्ष पदाधिकारी और देवरिया जनपद के रौनियार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह शामिल पूर्व नेता विरोधी दल श्री रामगोविंद चौधरी के प्रयासों से संभव हुआ।
एसपी चीफ ने नए साथियों का किया स्वागत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “आप सभी समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।”इस दौरान सुशांत राज पाठक प्रदेश अध्यक्ष, आवाज -ए-हिंद, पारसनाथ गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, रौनियार समाज, मुकेश सोनी महामंत्रीराजकुमार मौर्य, मनन सोनी उपाध्यक्ष, उधारी राजभर मंत्री, आशुतोष पाठक कोषाध्यक्ष, अविनाश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी, सत्यम पाठक – पूर्वांचल प्रभारी दीपचंद एससी/एसटी प्रकोष्ठ प्रभारी, दुर्गेश यादव, बिहारी लाल, राजकुमार यादव, अजित तिवारी जैसे कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भी पार्टी से जुड़े। इस नई सदस्यता से साफ है कि ओबीसी, पिछड़ा, दलित और जागरूक सामाजिक समूहों का भरोसा अब समाजवादी पार्टी की ओर लौट रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह जुड़ाव सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव ला सकता है।
