लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ स्थित डॉ. राममनोहर सभागार में कई विशिष्ट उपलब्धियों से सुसज्जित खिलाड़ियों, मेधावी छात्रों और वरिष्ठ समाजवादियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद थे बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और सम्मानित अतिथि।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन पर दी बधाई

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी (पूर्व नेता विरोधी दल, वरिष्ठ समाजवादी नेता) को शॉल ओढ़ाकर सम्मान और जन्मदिन की बधाई दी। सासा कटियार तीन बार के जूनियर नेशनल गोल्ड विजेता, चीन और साउथ कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया। देवेंद्र नैथानी पावर लिफ्टिंग चैम्पियन, नम्रता यादव (जौनपुर) जु-जित्सु खिलाड़ी, जॉर्डन में हुई एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता, राधिका प्रसाद – भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की सदस्य, आयुषी सिंह यादव अम्बेडकरनगर की दसवीं कक्षा की होनहार छात्रा, बीएड एंट्रेंस टॉपर्स सूरज पटेल (1st), शीबा परवीन (2nd), शेखर राज यादव (3rd), प्रद्युम्न यादव, राजा यादव (बिहार के टार्ज़न) जिन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ दौड़ लगाकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाई।
अखिलेश यादव बोले: हमारे बीच में सितारे

पूर्व सीएम ने कहा कि”हमें गर्व है कि आज हमारे बीच खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के चमकते सितारे मौजूद हैं। स्वास्थ्य, प्रतिभा और विचार ये तीनों समाज को दिशा देने वाले स्तंभ हैं।”इस दौरान प्रवक्ता नाहिद लारी खान, अयुशी सिंह के साथ आए उनके पिता प्रदीप यादव और दादा नरेंद्र कुमार, बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और समर्थक
