फतेहपुर : रविवार दोपहर फतेहपुर की एमजी कॉलेज ग्राउंड स्थित पटाखा मंडी में भीषण आग लग गई। हादसा करीब दोपहर 12:45 बजे शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लगने के बाद हुआ। आग तेजी से फैल गई और करीब 70 दुकानें जलकर राख हो गईं।
पटाखों के कारण कई दुकानों में विस्फोट भी हुए और दो किलोमीटर तक धुआं देखा गया। मंडी में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई। हादसे में करीब 6 लोग झुलस गए जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बालू, बाल्टी व सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। चीफ फायर अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और 15-20 मिनट में पूरी मंडी को अपने चपेट में ले लिया। साथ ही 30 से ज्यादा बाइक-स्कूटी भी जल गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया।
