फिल्म के बहाने साइबर ठगी और सड़क सुरक्षा पर जनता को जागरूक कर रही यूपी पुलिस
लखनऊ : 18 जुलाई को रिलीज़ हुई यशराज बैनर की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के मजेदार रिएक्शन के चलते एक अलग ही चर्चा में है। मगर, अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने फिल्म के बहाने साइबर फ्रॉड और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क किया, और ये अंदाज़ जनता को बहुत पसंद आया।
क्या लिखा यूपी पुलिस ने?

UP Police ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा है कि “सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं… लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब ‘I Love You’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज’ का मैसेज आएगा… और अकाउंट का बैलेंस जीरो दिखाएगा!”यानी, रोमांस से ज़्यादा जरूरी है साइबर सतर्कता!
सड़क सुरक्षा पर भी दिया संदेश
एक अन्य पोस्ट में यूपी पुलिस ने लिखा कि “हेलमेट पहनिए, सैयारा को भी पहनाइए… वरना रोमांस से पहले ही रोडमैप बदल सकता है। मोहब्बत में सेफ्टी जरूरी है!”लोगों की प्रतिक्रिया भी आई हैं। सुधीर निषाद ने लिखा “गजबे भौंकाल है उत्तर प्रदेश पुलिस का!”ऋतु राठी ने मजाकिया अंदाज में लिखा “प्लीज मेरी स्कूटी का चालान मत किया करो, हेलमेट से घुटन होती है।”जॉन कबीर बोले “भाई आपका एडमिन सोशल मीडिया एडिक्ट है।”
फिल्म ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
ओपनिंग डे कलेक्शन में 21 करोड़, शनिवार को 25 करोड़, रविवार 37 करोड़, तीन दिन में कुल 83 करोड़ का बिज़नेस, यानी मोहताज नहीं, मील का पत्थर बनी सैयारा।
