दो साल की सजा और विधायकी रद्द होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई है आपराधिक पुनरीक्षण अर्जी
प्रयागराज/लखनऊ : मऊ से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने बहस के लिए समय मांगा। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने सुनवाई की अगली तिथि 30 जुलाई तय कर दी।
भड़काऊ भाषण से विधायकी गई
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी पर भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई। सजा के बाद उनकी विधायकी स्वतः समाप्त हो गई। इसके खिलाफ की गई अपील जिला जज मऊ की अदालत से खारिज हो चुकी है। अब अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण अर्जी दाखिल की है और सजा पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट की अगली तारीख 30 जुलाई, 2025 होगी। सुनवाई से पहले राज्य सरकार की तरफ से जवाब और बहस प्रस्तुत की जाएगी।
