ऑटो के परखच्चे उड़ गए, बुजुर्ग मां समेत 3 गंभीर घायल, हाईवे पर चीख-पुकार
फरीदपुर/बरेली : यूपी के शाहजहांपुर निवासी जसवीर अपनी पत्नी, बेटे और मां के साथ परिवार की खुशी में शामिल होने निकले थे… लेकिन गलत दिशा से आ रही कार और तेज़ रफ्तार ट्रक ने सबकुछ छीन लिया। फरीदपुर में हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पिंकी (24 वर्ष), बेटे राघव (1 वर्ष) की मौत होने की बात सामने आई है। इस दौरान रामसनेही (मां), और दो अन्य सवारियां घायल हो गई। बताया जाता है कि गलत दिशा से आ रही कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मगर, ट्रक और कार चालक फरार हो गए।पुलिस जांच में जुटी है।
नामकरण की रस्म में थी ‘छोछक’, लौटे शव
यह परिवार ढकिया तिवारी गांव में नामकरण संस्कार के लिए कपड़े खरीदने निकला था। रास्ते में खुदागंज से दो सवारियां भी ऑटो में बैठीं। तभी हादसा हो गया। जसवीर की आंखों के सामने उसकी पूरी दुनिया उजड़ गई।
