सपा प्रमुख का भाजपा और EC पर हमला, बीजेपी को बताया माफियाजीवी पार्टी
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां “फूल बाबू” सपा में शामिल
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया, बूथ लूट, BLO की मौतों और बीजेपी-चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि “SIR के नाम पर आरक्षण और अधिकार छीने जाने की तैयारी है।”इस दौरान यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां “फूल बाबू” ने सपा पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने बसपा को अलविदा कह दिया। वह पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा से 3 बार विधायक और यूपी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।
SIR सर्वे को बताया वोट छीनने की साज़िश!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR सर्वे को लेकर बेहद गंभीर बयान दिया। उन्होंने कहा“बीजेपी चुनाव आयोग को आगे करके SIR करा रही है, ताकि बाबा साहब अंबेडकर के दिए वोट के अधिकार को कमजोर किया जा सके। यह सोची-समझी साज़िश है।”उन्होंने दावा किया कि SIR के नाम पर लाखों वोट काटने की तैयारी है।“घोसी में MLA की तेरहवीं नहीं हुई, लेकिन 20,000 वोट काटने की तैयारी कर ली गई है।”
BLO की मौत पर सरकार को घेरा,कहा, “दबाव डालकर काम कराया जा रहा”

पूर्व सीएम अखिलेश यादव SIR प्रक्रिया के दौरान हुई BLO की मौतों पर बेहद नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा-
“फतेहपुर में मृतक BLO के परिवार ने बताया कि उस पर तेज़ी से काम करने का दबाव था। इसी दबाव में उसने जान दे दी। ये कैसी सरकार है?”उन्होंने मलीहाबाद के मृत BLO विजय कुमार वर्मा की पत्नी को 2 लाख का चेक सौंपा और राज्य सरकार से मांग की। बोले – परिवार को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए, सरकारी नौकरी दी जाए। BLO पर किसी भी तरह का दबाव बंद हो
“बीजेपी माफियाजीवी पार्टी है… बुलडोज़र कहां है?”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी के ‘बुलडोज़र मॉडल’ पर तंज कसते हुए कहा- “यह ज़माना CBI का नहीं, बुलडोज़र का है। लेकिन माफियाओं पर बुलडोज़र क्यों नहीं चलता?”उन्होंने आगे कहा-“बीजेपी माफियाजीवी पार्टी है।”
“चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम करता है: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा“बंगाल में लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं।”उपचुनाव का जिक्र करते हुए बोले- “जब बाय-इलेक्शन हो रहा था, आयोग ने बूथ लुटने दिया। बीजेपी के लोगों को वोट डालने दिया। आयोग वही करता है जो बीजेपी चाहती है।”
“सफाई कर्मचारियों से तकनीकी काम कराया जा रहा”
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि SIR की जल्दबाजी में सरकार और प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को भी तकनीकी काम में लगा दिया है उन्होंने सवाल उठाया “शादियों का सीजन चल रहा है… लोग व्यस्त हैं… इतनी जल्दी में इतना बड़ा सर्वे कैसे होगा?”सपा प्रमुख की प्रेस के बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है।
