विदेश दौरे से पहले योगी पर सपा प्रमुख का तंज, डिप्टी CM को खुली चुनौती,पीड़ा बढ़ेगी तो आंदोलन भी बढ़ेगा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले। बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जो 100 विधायक लेकर आएगा, वही मुख्यमंत्री बन जाएगा।” यह ऑफर एक हफ्ते के लिए वैध है।सपा प्रमुख ने इशारों में डिप्टी सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “सीएम तो बाहर जा रहे हैं, पीछे से 100 विधायक लाइए और सीएम बन जाइए।”

सिंगापुर-जापान दौरे पर उठाए सवाल
सीएम योगी रविवार शाम सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करना और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में बढ़ावा देना बताया गया है। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “किसी चापलूस अधिकारी की सलाह पर वो वहां जा रहे हैं। जापान जाकर उन्हें अफसोस होगा कि दस साल में क्या नहीं किया।”
जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA परिवार भी बढ़ रहा है
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA परिवार भी बढ़ रहा है।”उन्होंने दावा किया कि जनता सरकार से परेशान है और सामाजिक न्याय की राजनीति को समर्थन मिल रहा है।सपा प्रमुख ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा,“पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं।”उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत बढ़ने का भी जिक्र किया और राज्य में विकास कार्यों पर सवाल उठाए।
शंकराचार्य प्रकरण से जुड़े मामले में सरकार को घेरा
उन्होंने शंकराचार्य से जुड़े मामले पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि “20 साल पुरानी घटना को निकालकर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।”उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी शंकराचार्य को स्नान से रोका गया। पूर्व सीएम ने कहा, “हम समाजवादी लोग घबराने वाले नहीं हैं। सुरक्षा वापस भी ले लेंगे, तो भी हम इन्हें सरकार से हटा देंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि “100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए।”
